गंगापार, फरवरी 28 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देशों का असर शनिवार को देखने को मिला। एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव के आदेश पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची राजस्व टीम ने नापजोख कर चकरोड, नाली सहित अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को हटा दिया। शनिवार को दिन भर चली कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प की स्थिति रही। नायह तहसीलदार मेजा नंदलाल ने बताया कि राजस्व टीम के साथ विकास खंड मेजा के घोरहा गांव पहुंचे नायब तहसीलदार लालतारा राम भवन शाह ने चकरोड पर रहे अतिक्रमण हटवा दिया। गुनई गहरपुर गांव में नवीन परती पर काफी दिनों से अतिक्रमण था, जिसे लोगों की शिकायत पर खाली करवा दिया गया। कपूरी बढ़ैया गांव की स्थित चकरोड पर अतिक्रमण था। इसे राजस्व टीम ने नापजोख कर हटवा दिया। इसके अलावा मांडा के तिशेन तुलापुर में ग्राम सम...