सासाराम, अप्रैल 1 -- सासाराम, एक संवाददाता। शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के प्रशासन के दावे की हवा निकल गई है। एक माह पूर्व जब पुराने बस स्टैंड में सब्जी मंडी स्थानांतरित की गयी थी, इसके बाद खुद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई अन्य लोगों द्वारा रौजा रोड से लेकर पोस्ट ऑफिस चौराहे तक के सड़कों का वीडियो बनाकर यह दिखलाने का प्रयास किया जा रहा था कि सासाराम अब पूरी तरीके से अतिक्रमण से मुक्त हो गई है। लेकिन, एक माह बीतने के बाद ही इन वादों की हवा निकल गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...