नई दिल्ली, मार्च 1 -- राजपाल यादव ने हाल ही में अपने केस को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो अपनी फिल्म अता पता लापता की क्लिप्स शेयर करेंगे। राजपाल ने कहा कि उस फिल्म को प्रोड्यूस करने में 20-22 करोड़ लग गए। राजपाल ने दावा किया कि उन्हें माधव गोपाल ने झूठ बोलकर फंसाया। राजपाल यादव ने कहा कि वो फिल्म की क्लिप्स इसलिए रिलीज करेंगे ताकि लोग देख सकें कि उस फिल्म को बनाने में कितना पैसा लगा है।राजपाल यादव ने माधव गोपाल पर लगाए आरोप स्क्रीन के साथ खास बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि उनका केस फ्रॉड या लोन डिफॉल्ट का नहीं है। उन्होंने कहा कि माधव गोपाल की खराब नियत की वजह से फिल्म की छवि को हानि पहुंची और उन्होंने फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगवाई थी। यह भी पढ़ें- 1200 करोड़ रुपये का काम है मेरे पास, राजपाल यादव बोले- राजा ही रहूंगामाधव गोपाल ने...