बांदा, फरवरी 16 -- बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के प्रयासों से अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी की स्थापना कराई गई। सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बांदा मेविस टॉक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी 24 घण्टे मौजूद रहेंगे । सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पुलिस चौकी का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं व अन्य अपराधों के प्रति एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सहज माहौल प्रदान करना है, जहां पर बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें । इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.