अलीगढ़, मई 8 -- अतरौली, संवाददाता। अतरौली में आम जनता को सहूलियत देने के लिए सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सौ शैय्या अस्पताल का निर्माण कराया था। ये सुविधाएं आज आम जनमानस को राहत देने के बजाए अपनी बदहाली के चलते मरीजों का आक्रोश झेल रहीं हैं। इसीक्रम में एंबुलेंस सेवाओं को लेकर मरीजों और तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा है। समाजसेवी हिमांशु मित्तल गुप्ता और बंटी चौधरी ने अस्पताल में बदहाल एम्बुलेंस सेवा की एसीएमओ से शिकायत की है। वहीं दलालों के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए एसीएमओ डॉ. अमित शर्मा और डॉ. दिनेश खत्री को शिकायत दर्ज कराई है। समाजसेवी हिमांशु मित्तल गुप्ता ने बताया कि 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचती। मंगलवार को ही सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग को 45 मिनट तक एम्बुलेंस नहीं मिली, जिससे उनकी मौत हो गई। रेफर मरीजों को घंटों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.