हरदोई, मार्च 30 -- अतरौली। ग्राम जाजूपुर में एसडीएम के आदेश पर स्थलीय निरीक्षण करने गये लेखपाल पर ईंट-पत्थर चल गये। लेखपाल ने जरूरी कागजात फाड़ डालने और गांव का नक्सा छीन लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर वीडियो बनाने और बेटी को धक्का देकर गिरा देने का लेखपाल पर आरोप लगाया है। ग्राम जाजूपुर हल्का लेखपाल शिव शंकर निवासी बेला परसुआ निघासन लखीमपुर खीरी ने बताया, रविवार को दोपहर तीन बजे एसडीएम सण्डीला के आदेश पर फरियादी पूरन निवासी जाजूपुर का शिकायती पत्र लेकर गांव के मजरे लालपुर खाले में निरीक्षण करने गया था। स्थल पर निरीक्षण और जांच के दौरान श्रीदत्त की पत्नी, श्रीदत्त की बेटी और अन्य लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर ईंट पत्थर चलाते हुए लाठी-डंडा उठा लिया। उस...