हरदोई, मार्च 29 -- अतरौली। क्षेत्र के एक गांव में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम 8:30 बजे गांव का ही ऑटो चालक विपिन आटो लाकर दुकान के सामने खड़ा कर दिया। दुकान पर बैठी 10 वर्षीय बेटी को इशारे से बुलाकर दीवाल के बगल में खाई में ले जाकर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर मेरा बेटा मौके पर पहुंचा तो युवक भाग गया। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...