अलीगढ़, दिसम्बर 13 -- अतरौली, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से माह नवबंर से ठेके उठाने की कसरत बेकार साबित हो रही है। पिछले प्रदर्शनी के ठेके की खुली बोली में वर्ष 55 लाख की बोली आई थी। पालिकाधिकारियों को उम्मीद थी कि इस वर्ष प्रदर्शनी 55 लाख के आकड़े को पार कर जायेगी। मगर लगातार कोशिशों के बाद प्रदर्शनी का ठेका लेने की ठेकेदार हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। एक जनवरी से लगने वाली प्रदर्शनी की कोई तैयारी नहीं है। प्रदर्शनी का ठेका अगर समय से नहीं उठा तो इस वर्ष प्रदर्शनी लगना मुश्किल हो जायेगी। इसलिए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को इसी माह में प्रदर्शनी के ठेके को उठाना पड़ेगा। ठेकेदार को एक पखवाड़े से अधिक का समय तक प्रदर्शनी तैयार करने में लग जाता है। बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी एक बार फिर से प्रदर्शनी का ठेका उठाने के ल...