हरदोई, अप्रैल 4 -- अतरौली। ग्राम जगसरा में गुरुवार की रात जूनियर हाईस्कूल और पंचायत भवन में ताला तोड़कर चोरी हो गई। प्रधान सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात चोर पंचायत भवन और जूनियर हाई स्कूल का ताला तोड़कर तीन बड़ी बैट्री, एक इन्वर्टर ले गये। पंचायत भवन में दो कैमरे तोड़ दिया और डीवीआर उठा ले गये। प्राथमिक विद्यालय में चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां से कुछ सामान ले नहीं जा पाए। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...