अलीगढ़, फरवरी 17 -- छर्रा। कासगंज-अतरौली रोड पर छर्रा अनाज मडी के पास बोर्ड लगा है। उसके पास बिजली का पोल टूटा हुआ है और रोड पर टिका है। यह पोल हादसों को न्योता दे रहा है। अगर कोई भूल से साइड पर चला आए या रात के अंधेरे मे दिखाई न दे तो निश्चित ही बड़ा हादसा हो सकता है। इस रास्ते पर विद्युत विभाग के अधिकारी भी गुजरते हैं, जो देखते हुए चले जाते हैं। मगर किसी ने इसे दुरुस्त कराने जहमत नहीं उठाई। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई ने बताया कि पोल को जल्द सही करा देंगे। अभी पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.