हरदोई, फरवरी 25 -- अतरौली, संवाददाता। अतरौली चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर काटकर मंगलवार रात चोरों ने नकदी व शराब पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह रही कि घटना स्थल से महज 200 मीटर दूरी पर थाना होने और चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती के बावजूद वारदात को अंजाम दे दिया गया। चोरों ने करीब 1,08,530 रुपये नकद, ब्लैक डॉग की तीन बोतल, ब्लेंडर्स की दो बोतलें और चार पेटी बीयर चोरी कर ली। पहचान छिपाने के लिए शटर काटने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ उठा ले गए। इससे पुलिस के सामने खुलासे की चुनौती खड़ी हो गई है। दुकान पर बिक्रीकर्ता बांगरमऊ निवासी आशु शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार रात 10 बजकर 2 मिनट पर साथी अमित के साथ दुकान बंद कर कमरे पर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे मकान मालिक महेंद्र ने शटर टूटा देखा और इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.