आजमगढ़, जून 23 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए 32 आवासों के निर्माण कार्य का सोमवार को शुभारंभ किया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत कराई। करीब 11 करोड़ 48 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इन आवासों का निर्माण बी-टाइप श्रेणी में कराया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एके इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है, जबकि थाना परिसर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जाएगा। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए 32 आवासों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन आवासों में दो बेडरूम, ड्र...