गंगापार, जून 1 -- हंडिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा अतरौरा के ग्राम प्रधान की हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक है। ग्राम प्रधान योगेश दुबे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए मगर जहां इलाज के दौरान हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया। क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...