गया, मई 21 -- अतरी थाना क्षेत्र के सीढ़ शिवाला के पास से 15 नवंबर 2025 को हुई मोटरसाइकिल लूट मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना बथानी थाना क्षेत्र के कुलदीप चौधरी के साथ हुई थी। मामले में दर्ज एफआईआर में चार लोगों को नामजद किया गया था। शुभम कुमार और गौतम कुमार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि आलोक कुमार अब भी फरार है। बुधवार रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रिंस कुमार को बाला बिगहा गांव से गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट भेज दिया। यह भी पढ़ें- उजियारपुर में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...