गया, अप्रैल 13 -- अतरी प्रखंड के डिहुरी गांव स्थित वर्कशेड में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मंगलवार को "बहुजन सम्मान यात्रा" निकालने का निर्णय लिया गया। यह यात्रा उपथू स्थित बुद्ध मिशन स्कूल से दोपहर 12 बजे गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय अतरी पहुंचेगी, जहां यह "बहुजन सम्मान सभा" में तब्दील हो जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी में समिति के अध्यक्ष मो. अब्दुल मन्नान खां, उमेश प्रसाद, चरित्र दास, राजवीर, सुरेंद्र चौहान, इंदल मांझी, संजय पंडित, सरोज कुमार समेत अन्य सदस्य जुटे हैं। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- पूरे यूपी को आंबेडकरमय करने की तैयारी, दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन अतरी से संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट यह भी पढ़ें- बे...