गया, अप्रैल 2 -- अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन घाट के पास गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ट्रैक्टर सेवतर की ओर से आ रहा था और भलुआ गांव की ओर जा रहा था। पुलिस को देखकर ड्राइवर फरार हो गया वहीं गाड़ी को जब्त कर जेठियन ओपी में रखा गया है। जानकारी अतरी के थाना प्रभारी राज कौशल ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...