गया, मार्च 5 -- अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन घाटी के नीचे फिरोजपुर मोड़ के पास रेलवे ट्रैक से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। घटना की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बाद में व्हाट्सएप के माध्यम से परिजनों को जानकारी मिली, जिसके बाद मृतक की पहचान चन्दैला गांव निवासी दशरथ चौधरी (56) के रूप में हुई। बताया गया कि वे सोमवार से घरेलू कलह के कारण घर से लापता थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी राज कौशल ने इसकी पुष्टि की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.