मेरठ, जुलाई 11 -- खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा में दो दिन पूर्व गन्ने के खेत में गोकशों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाकर दबिश दे रही थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंच गए। पुलिस कभी भी घटना का खुलासा कर सकती है। गत नौ जुलाई को अतराड़ा निवासी नदीम पुत्र हमीद के गन्ने के खेत में गोकशों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। गोकश गोवंशों का मीट अपने साथ ले गये थे और अवशेष छोड़ गए थे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने मौके पर मिले अवशेषों का सैंपल जांच के लिए लैब भेज अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कई संदिग्धों को ह...