मेरठ, अप्रैल 19 -- खरखौदा क्षेत्र गांव अतराड़ा में ब्राह्मण महासभा प्रबंध समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धनीराम शर्मा के आवास पर परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में धनीराम शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा व शिवम शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित चंदगीराम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस अवसर पर विष्णु दत्त गौड़, नरेश शर्मा, विकास शर्मा, विनय त्यागी, डॉ. पंकज शर्मा, राजेश्वर, कपिल शर्मा, योगेश गौड़, हरिओम, श्री ओम आदि रहे। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण महासभा ने मनाई परशुराम की जयंती यह भी पढ़ें- हटिया में ब्रह्मर्षि समाज ने परशुराम जयंती मनायी यह भी पढ़ें- जयंती पर भगवान परशुराम को किया नमन, जगह...