बांदा, जनवरी 11 -- पैलानी संवाददाता। तहसील अंतर्गत पिपरहरी गांव मे क्वार्टर फाइनल मैच का आयोजन हुआ। समाजसेवी चंदन सिंह कछवाह का आयोजन टीम के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजन कमेटी को 5100 रुपए देने के साथ-साथ दोनों कप्तानों व अंपायरों को पुरस्कृत किया। युवा नेता ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। इससे युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी असर होगा। जसपुरा टीम के कप्तान अभय सिंह ने टॉस जीता और अतरहट टीम के कप्तान अभय सिंह को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अतरहट टीम ने 15 ओवर के निर्धारित मैच में 184 रन बनाए। जवाब में उतरी जसपुरा टीम महज 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार अतरहट टीम ने 68 रन से जसपुरा टीम को हराकर जीत दर्ज की। बालर सत्येंद्र सिंह मैन ऑफ...