प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- मदाफरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अतरसंड को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। बुधवार को सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 1452.70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के अंतर्गत प्रशासनिक भवन, आधुनिक ऑडिटोरियम, गर्ल्स, ब्वॉयज हॉस्टल, कैंटीन, कैफेटेरिया का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद पुष्पजीवी, रमेश कुमार तिवारी, अरुण मौर्य, विद्यासागर शुक्ला, कप्तान तिवारी, अरविंद सिंह, संदीप सिंह सोनू प्रधान, मोनू यादव, सचिन, अनवर खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...