दरभंगा, अप्रैल 7 -- सिंहवाड़ा। अतरबेल-भरवाड़ा एसएच पर सोमवार की सुबह बेलगाम आ रहे कोयला लदे ट्रक की ठोकर से सड़क की सफाई कर साइकिल से घर लौट रहे सफाई कर्मी की मौत हो गई। उसकी पहचान नपं भरवाड़ा निवासी 19 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में की गई। इससे पहले घायल विक्रम को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। रेफर कर रहे चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने उसकी हालत अति गंभीर बतायी। नगर पंचायत भरवाड़ा के मुख्य पार्षद सुनील भारती ने बताया कि उसे इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।बताया गया है कि सफाई कर्मी सुबह अतरबेल-भरवाड़ा एसएच पर घोरदौड़ में झाड़ू लगाकर साइकिल से लौट रहा था। इसी बीच जाले की ओर बेलगाम जा रहे कोयला लदे ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगते ही वह सड़क पर बे...