बिहारशरीफ, मार्च 1 -- थरथरी, निज संवाददाता। होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अतबलचक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 600 लीटर अर्द्धनिर्मित देशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। शराबबंदी कानून के तहत धंधेबाजों के खिलाफ यह सघन अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...