लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में कुक्कुट विकास के तहत अण्डा एवं कुक्कुट मांस उत्पादन बढ़ाने की योजना के लिए 6 करोड़ 30 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि विभाग के निदेशक, प्रशासन एवं विकास को निर्देशित किया जाता है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण, व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन किया जाएगा तथा पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराना होगा। यह भी पढ़ें- तीन जिलों के सीमेन उत्पादन केन्द्र के लिए 16 करोड़ रूपये स्वीकृत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...