सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।पुलिस के द्वारा बजार हाट, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब एवं अड्बाजी के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विशेष छापामारी दल के द्वारा शहरी क्षेत्र में छापामारी करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया तथा समझा-बुझाकर एवं हिदायत देकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। एसपी ने खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब आदि का सेवन नहीं करने और अनावश्यक अड्डेबाजी नहीं करने की अपील की है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...