अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने पांच जुआरियों को दबोचा
चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट। बरगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। टीम ने घेराबंदी करते हुए पांच जुआरियों को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने मालफड़ व जामा तलाशी में नगदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए जमीरा कालोनी में ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने की जानकारी मिली थी। इस पर एसआई कृष्ण कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी की। टीम के पहुंचते ही जुआरियों ने बचने के लिए भागने का प्रयास किया। जिनको दबोच लिया गया। पकड़े गए जुआरियों में भगवानदास, मुन्ना, महेन्द्र, समयलाल, निवासी जमीरा कॉलोनी व राजबहोर आदिवासी निवासी असरा थाना धनवार जनपद रीवा मप्र शामिल है। यह सभी ताश के पत्तों में हार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.