चतरा, अप्रैल 7 -- चतरा संवाददाता एसपी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इन दिनों अड्डेबाजी के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विधि, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी के निर्देशानुसार चतरा पुलिस के द्वारा अड्डेबाजी के विरूद्ध सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कॉलेजों, पार्कों एवं सुनसान जगहों पर बेवजह जमा होकर समय बिताने वाले लोगों, जो अक्सर नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियों एवं अपराध की योजना से जुडे़ होते हैं उन सभी स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे चतरा पुलिस के द्वारा सोमवार की देर शाम तक विभिन्न स्थानों पर अड्डाबजी के विरूद्ध छापामारी किया गया। अड्डेबाजी करने वाले लोगों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ करते हुए भविष्य के लिए हिदायत देते हुए पी...