रांची, अप्रैल 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की ओर से नशे का कारोबारी करने वाले और अड्डेबाजों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सोमवार को अरगोड़ा थाना की पुलिस की ओर से हरमू नदी, हरमू जतरा मैदान समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की। पुलिस की टीम ने अड्डाबाजी करने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया। उन्हें पूछताछ कर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। हरमू जतरा मैदान के पास ताश खेल रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। पुलिस की रेड देखते हुए युवक भाग खड़े हुए। इसके अलावा कोतवाली और सुखदेव नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में कई जगहों पर छापेमारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...