फरीदाबाद, जुलाई 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेंट्रल थाना पुलिस ने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट अडोर स्मार्ट सिटी-1 में धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर कंपनी और साझेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मंगलवार को दर्ज किया। पुलिस ने यह मामला आर्थिक अपराध शाखा की अनुशंसा के बाद दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, खेड़ी कलां गांव निवासी हरिचंद ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी नचौली गांव स्थित करीब 65 कनाल 8 मरला (लगभग 8.175 एकड़) भूमि पर वर्ष 2021 में बिल्डर के साथ कॉलोनी विकसित करने के लिए समझौता हुआ था।मैसर्स अडोर प्रॉपबिल्ड एलएलपी, उसके साझेदार जेतैश कुमार गुप्ता और फर्म के अन्य साझेदारों ने उन्हें परियोजना की बिक्री राशि में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का वादा किया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: फार्म हाउस का झांसा...