नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए है। अंबानी से एशिया के सबसे रईस का ताज छिनने के बाद अडानी का रुतबा दुनिया के अरबपतियों में तेजी से बढ़ रहा है। नेटवर्थ के मामले में अब अडानी बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिए हैं और अंबानी से काफी आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी 17वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। जबकि, अंबानी 20वें स्थान पर हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 106 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। जबकि, मुकेश अंबानी की दौलत 90.2 अरब डॉलर रह गई है। गुरुवार को अडानी की दौलत में 7.16 अरब डॉलर का बंपर इजाफा हुआ था। इस दिन की कमाई के मामले में अडानी टॉप गेनर रहे। दूसरी ओर गुरुवार को अंबानी की संपत्ति में 1.11 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- LPG, पेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.