नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Diamond Power share price: डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को गौतम अडानी समूह से ताबड़तोड़ ऑर्डर मिल रहे हैं। अब एक बार फिर इस कंपनी को अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से 45.47 करोड़ रुपये की केबल आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस ठेके को मई 2026 से मई 2027 के बीच पूरा किया जाएगा। कंपनी सूचना के अनुसार यह ठेका संबंधित पक्ष लेनदेन के दायरे में नहीं आता है। बता दें कि बीते एक महीने में अडानी समूह से डायमंड पावर को कई बड़े ऑर्डर मिले हैं।लगातार मिल रहे ऑर्डर बीते दिनों डायमंड पावर ने शेयर बाजार को बताया कि उसे अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से केबल सप्लाई के लिए Rs.100.54 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर अप्रैल 2026 से फरवरी 2027 के बीच पूरा किया जाना है। एक अन्य ऑर्डर में अडानी...