नई दिल्ली, फरवरी 12 -- गौतम अडानी समूह ने एक नई कंपनी बनाई है। समूह की कंपनी अडानी पावर ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि नए एटॉमिक एनर्जी यानी परमाणु ऊर्जा यूनिट का गठन किया गया है। इस नए यूनिट का नाम अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (एएईएल) है। इसके जरिए एटॉमिक और न्यूक्लियर एनर्जी से प्राप्त बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन का काम होगा।क्या कहा अडानी पावर ने? अडानी पावर ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड को 5,00,000 रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ गठित किया गया है। इसे 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 50,000 शेयर में विभाजित किया गया है। कंपनी की अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने कहा कि अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड का भारत में 11 फरवरी 2026 को गठन किया गया। उसी दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.