नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर ने न्यूक्लियर सोर्सेज से मिलने वाली बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए एक कंपनी का गठन किया है। सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना है। अडानी पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (एएईएल) ने 20 अप्रैल 2026 को रावतभाटा-राज एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (आरआरएईएल) नामक एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी का गठन किया है। इस इकाई का गठन परमाणु और/या एटॉमिक ऊर्जा से प्राप्त बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए किया गया है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों का अप्रैल की सैलरी में 8% बढ़ेगा डीए, समझें पूरा कैल्कुलेशन इससे पहले, 20 अप्रैल 2026 को अडानी ...