मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मड़िहान (मिर्जापुर)। क्षेत्र के मड़िहान बाजार में रविवार की रात अडानी पावर प्लांट की बस से नीचे गिर जाने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मंडलीय स्थल भेज दिया। मंडली अस्पताल में देर रात कर्मचारियों की मौत हो गई। क्षेत्र के ददरी कला स्थित सोलह सौ मेगा वाट के निर्माणाधीन पावर प्लांट में झारखंड निवासी देवेंद्र (40) पुत्र सुरेन्द्र कार्यदाई संस्था पावरमेक में कर्मचारी था। कम्पनी कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए बस लगाया है। सभी कर्मचारी कंपनी के बस से यात्री जाते हैं। रविवार की रात कार्यस्थल से कर्मचारियों को लेकर बस मिर्जापुर लौट रही थी। सुरेन्द्र बस की गेट पर खड़ा था। मड़िहान बाजार जब बस पहुंची तो सड़क पर बने...