कोलकाता।, सितम्बर 10 -- पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद अडानी ग्रुप की दमदार एंट्री होने वाली है। यह ग्रुप 24 सितंबर को बंगाल में तीन बड़े प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी इस मौके पर मौजूद रह सकते हैं। इनमें राइटर्स बिल्डिंग का रेनोवेशन और उत्तरी कोलकाता में कुमारतुली घाट का रीडेवलपमेंट शामिल है। तीसरे प्रोजेक्ट के तौर पर न्यू टाउन में 2000 बेड वाला अस्पताल बनाना शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के द्वारा अनुरोध के बाद अडानी ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। अडानी ग्रुप के एक अधिकारी ने कहा, "तीनों प्रोजेक्ट 24 सितंबर को शुरू किए जा सकते हैं। हालांकि गौतम अडानी शामिल होंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है, लेकिन उन्हें यहां बुलाने की कोशिशें चल रही हैं।" द टेलीग्राफ ने अपनी एक रिपोर्ट ...