नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप की कंपनियों में अब सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी के तौर पर अडानी पावर हो गई है। अडानी पोर्ट्स एंड SEZ का दूसरा नंबर हो गया है। इस बड़े बदलाव की वजह अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में उछाल है। सोमवार को अडानी पावर के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गए थे। जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये हो गया था। यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में 13% की उछाल, किस वजह से आई तेजीआज फिर से शेयरों में उछाल (Adani Power share price) अडानी पावर के शेयरों की कीमतों में आज फिर से तेजी देखे को मिली है। बीएसई में अडानी पावर का शेयर 203.75 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 207.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 3.93 लाख...