नई दिल्ली, मई 21 -- अडानी ग्रुप ने एक और बड़ी डील की है। अडानी पावर ने गुरुवार को बताया है कि उसने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेपी एसोसिएट्स) के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स किए हैं। यह एग्रीमेंट जेपी पावर (जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड) में 24 पर्सेंट हिस्सेदारी और उत्तर प्रदेश में 180 मेगावॉट चुर्क थर्मल पावर प्लांट खरीदने के लिए है। जेपी एसोसिएट्स के लिए NCLT अप्रूव्ड रेजॉलूशन प्लान के तहत यह समझौते किए गए हैं। जेपी पावर के शेयर गुरुवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 19.08 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, अडानी पावर के शेयर 2 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 225.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 2993.6 करोड़ रुपये में खरीद रही जेपी पावर में हिस्साअडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर ने बताया है कि उसने जेपी पावर (जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिट...