देहरादून, सितम्बर 18 -- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में 1,320 मेगावाट की प्रस्तावित ताप विद्युत परियोजना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि पसंदीदा उद्योगपति गौतम अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने निविदा प्रक्रिया को बदल दिया। राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के दो उपक्रमों (पीएसयू) की संयुक्त कंपनी से परियोजना छीनकर अडानी समूह को दिए जाने के कारण राज्य के बिजली उपभोक्ताओं पर 25 साल में करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। खेड़ा ने पीएसयू को पुष्कर सेलिंग उत्तराखंड करार देते हुए इसे बेहद गंभीर मामला बताया है। यह भी पढ़ें- आवासीय जमीन पर नहीं बनेंगे कॉम...