नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Adani port share price: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार एक बार फिर से रिकवरी मोड में आ गया। ट्रेडिंग के दौरान गौतम अडानी समूह की कंपनियों के शेयर भी रॉकेट बन गए। अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के शेयर की ही बात करें तो यह 52 हफ्ते हाई के करीब पहुंच गया। वहीं, ब्रोकरेज भी शेयर में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।क्या है शेयर का हाल? अडानी पोर्ट्स के शेयर की बात करें तो यह 1313.40 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 7 पर्सेंट उछलकर 1405 रुपये पर जा पहुंचा। शेयर के 52 वीक हाई की बात करें तो 1,584 रुपये है। इसी, फरवरी महीने में शेयर ने इस स्तर को पार किया है। घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 1800 रुपये से ज्यादा का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है...