नई दिल्ली, मार्च 18 -- वैसे तो साल 2026 में गौतम अडानी समूह की कंपनियों के शेयर का परफॉर्मेंस सुस्त है लेकिन आने वाले दिनों में इसके कुछ शेयर डिमांड में रह सकते हैं। इन शेयरों में अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर शामिल हैं। आइए एक्सपर्ट की राय और अडानी समूह के प्लान के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।अडानी समूह का प्लान क्या है? अडानी समूह ने अगले पांच वर्षों के लिए हर साल Rs.2 लाख करोड़ के बड़े पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) की योजना की घोषणा की है। यह निवेश मुख्य रूप से ग्रीनफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में किया जाएगा। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर के मुताबिक समूह, अडानी पोर्ट्स की क्षमता को 600 मिलियन टन से बढ़ाकर 2030 तक 1,200 मिलियन टन तक ले जाने की योजना बना रहा है। वहीं, अडानी पावर की उत्पादन क्षमता को FY32 तक 18 गीगावॉट से बढ़ाकर 42 गीगावॉट...