नई दिल्ली, जून 1 -- अडानी ग्रुप की एक कंपनी जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे, वह अब चुपके से देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक बन गई है। इस कंपनी का नाम है अडानी इन्फ्रा (इंडिया) लिमिटेड। अब यह कंपनी और मजबूत बनना चाहती है। वह अपने हाथ से ही ज्यादा से ज्यादा निर्माण के काम करने की सोच रही है। इसके लिए वह दूसरी कंपनियों को खरीदने की योजना बना रही है। यह जानकारी एक रिपोर्ट और कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने दी है।कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ा है अडानी ग्रुप इन दिनों नए पोर्ट, सड़कें, हवाई अड्डे और बिजली घर बना रहा है। इस वजह से एआईआईएल के पास पहले से ही 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिल चुके हैं। उम्मीद है कि यह कंपनी हर साल लगभग 10000 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट की आज कैसी होगी चाल, 1 ज...