नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस ने वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में दमदार इजाफा देखने को मिला है। साथ ही, निवेशकों को खुश करने के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है। इन्हीं नतीजों के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर में तेजी दर्ज की गई।शेयर प्राइस हिस्ट्री अडानी टोटल गैस के शेयर नतीजों के बाद तेजी से उछले। कारोबार के दौरान यह 8% तक उछलकर 684.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया, जो पिछले 7 महीनों में सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले 1 सप्ताह में शेयर लगभग 8% उछला है। जबकि, पिछले 1 महीने में शेयर 25% उछला है। हालांकि, अडानी टोटल ने पिछले 3 साल में लगभग 30% और पिछले 5 साल में लगभग 43% का निगेटिव रिटर्न दिया है।कैसे रहे अडानी टोट गैस के नतीजे कंपनी का नेट प्...