नई दिल्ली, मार्च 16 -- अडानी टोटल गैस ने कुछ औद्योगिक ग्राहकों को सप्लाई की जाने वाली अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमत में कटौती की है। कुछ औद्योगिक ग्राहकों के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत Rs.119.90/scm से घटाकर Rs.82.95/scm कर दी गई है। नए रेट 16 मार्च से लागू होंगे। इस ऐलान का असर अडानी टोटल गैस के शेयरों पर आज देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में इसमें 3 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है। आज अडानी टोटल गैस के शेयर सुबह 588.95 रुपये पर खुले और 604.30 रुपये के हाई तक गए। खबर आने के बाद यह सुबह साढ़े नौ बजे तक 543.05 रुपये तक आ गए। एनडीटीवी प्रॉफिट के मुताबिक अडानी ग्रुप और फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जीज की ज्वाइंट वेंचर अडानी टोटल गैस ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने अपने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए सीमा से अधिक इस्तेमा...