नई दिल्ली, मार्च 24 -- Adani green share: गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी में कुछ ब्लॉक डील हुई है। इसके तहत फ्रेंच मल्टीनेशनल बैंक BNP Paribas खरीदार था जबकि मॉर्गन स्टैनली बेचने वाला था। BNP ने अपनी सहयोगी कंपनी BNP Paribas Financial Markets के ज़रिए कंपनी के 6.9 लाख शेयर खरीदे। जानकारी के मुताबिक इस डील की कीमत 56 करोड़ रुपये थी। बता दें कि ये शेयर 808.3 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे गए, जो सोमवार की क्लोजिंग कीमत 816.45 रुपये से 1% कम थी। वहीं, मॉर्गन स्टैनली ने अपनी इन्वेस्टमेंट विंग मॉर्गन स्टैनली एशिया (सिंगापुर) Pte के ज़रिए उतने ही शेयर बेचे। इस बीच, BSE पर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 2.76 प्रतिशत बढ़कर 839.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। इस शेयर ने एक साल की अवधि में 12% की गिरावट देखी है। इसके विपरीत, Nifty और BS...