नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Adani green energy share price: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के शेयर पर सोमवार को निवेशकों की नजर रहेगी। कंपनी चालू वित्त वर्ष में 10 गीगावाट-घंटा (जीडब्ल्यूएच) से अधिक की बैटरी एनर्जी स्टोरेज क्षमता जोड़ने के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का यह कदम भारत के तेजी से बदलते एनर्जी आउटलुक के बीच भरोसेमंद और वितरण योग्य स्वच्छ बिजली की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजों पर चर्चा के दौरान कहा कि यह प्रस्तावित विस्तार लगभग 3 गीगावाट-घंटा की उस स्थापित स्टोरेज कैपिसिटी के अतिरिक्त होगा, जिसे कंपनी जल्द ही हासिल करने की उम्मीद कर रही है। इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 1.4 गीगावाट-घंटा कैपिसिटी चालू की गई थी। यह भी पढ़ें- TA और बच्चों की पढ़ाई के भत्ते में...