नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई है। अडानी पोर्ट्स के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1537.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। अडानी पोर्ट्स का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 21 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 3054 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में अडानी पोर्ट्स को 2518 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। 9704 करोड़ रुपये रहा कंपनी का रेवेन्यूअडानी पोर्ट्स का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 22 पर्सेंट बढ़कर 9704 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में अडानी पोर्ट्स का रेवेन्यू 7963 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.