अडानी और अंबानी से कितने अमीर बन गए एलन मस्क? दंग कर देगा दौलत का ये अंतर
नई दिल्ली, जून 13 -- Elon musk networth: एयरोस्पेस की दिग्गज स्पेसएक्स (SpaceX) की शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग के बाद कंपनी के मालिक एलन मस्क इतिहास के पहले खरबपति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 1.1 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो गई है। अगर मस्क की दौलत और भारत के सबसे अमीर अरबपतियों की दौलत के बीच तुलना करें तो बहुत बड़ा अंतर दिखता है। बता दें कि भारत के सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। एलन मस्क की संपत्ति गौतम अडानी से करीब 9 गुना और मुकेश अंबानी से करीब 10 गुना ज्यादा है।किसकी कितनी दौलत? ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स पर गौतम अडानी दुनिया के दौलतमंद अरबपतियों में 17वें स्थान पर हैं। अडानी की दौलत 115 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.