चाईबासा, जुलाई 1 -- चाईबासा। झींकपानी स्थित लगभग 80 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक औद्योगिक इकाई अडानी एसीसी सीमेंट वर्क्स, चाईबासा को आगामी 16 अगस्त 2026 से स्थायी रूप से बंद किए जाने के कंपनी प्रबंधन के निर्णय के विरोध में बुधवार को हजारों मजदूरों, ग्रामीणों एवं रैयत ने प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने झींकपानी से चाईबासा तक लगभग 16 किलोमीटर की पदयात्रा कर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल सरकारी हस्तक्षेप की मांग की।पदयात्रा में काफी संख्या में मजदूर, ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में एसीसी बचाओ-रोजगार बचाओ, झींकपानी की पहचान बचाओ तथा हजारों परिवारों की आजीविका बचाओ जैसे नारा लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एसीसी सीमेंट वर्क्स के...