चाईबासा, मई 26 -- चाईबासा । कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ ट्रेड यूनियन ऑफ मजदूर एवं कर्मचारी, पश्चिमी सिंहभूम, ने अदानी एसोसिएटेड सीमेंट कम्पनी, झींकपानी की फैक्ट्री बंद होने की स्थिति पर चिंता जताई है । वहां कार्यरत अस्थाई मजदूरों की आर्थिक स्थिति पर गहरा चिन्ता व्यक्त किया है। झारखंड सरकार एवं केंद्र सरकार से फैक्ट्री को चालू करवाने की मांग की है।

फैक्ट्री बंद होने का प्रभाव कॉर्डिनेशन कमेटी के संयोजक प्रदीप मुखर्जी एवं सह संयोजक मनोरंजन कुमार ने कहा है कि सीमेंट कम्पनी में काम बंद होने से कई हजार अस्थाई मजदूरों के घरों में चूल्हा बंद होने की नौबत आ गई हैं। बच्चो की शिक्षा तो दूर की बात, उन्हें दो वक्त भोजन देना अब उनके लिये मुश्किल हो गया है। इनके अलावे छोटे कारोबारी और छोटा दुकानदारों की भी रोज़ी रोटी बंद हो गई है।

राज्य सरकार की भूमिका झारख...