देवघर, मई 31 -- चितरा,प्रतिनिधि। क्षेत्र की जनसमस्याओं, विस्थापितों के अधिकारों तथा चितरा कोलियरी से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को लेकर सोमवार को चितरा कोलियरी प्रबंधन एवं अड़खा लीडरों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई। कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक उम्मीद जगी है। बैठक की अध्यक्षता चितरा कोलियरी के महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने की। इस दौरान एजेंट उमेश प्रसाद चौधरी, प्रबंधक राजकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अड़खा लीडरों की ओर से जेएलकेएम सह विस्थापित नेता अरूण महतो, नीताय महतो, दिलीप दास, जनार्दन ठाकुर, विकास चौधरी, संतोष महतो, बलराम महतो, ठपंग मरांडी, तीर्थनाथ महतो, ...